Posts

Showing posts from June, 2020

अनलाॅक1-आसान नहीं है आगे की राहें

Image
नोबेल कोरोनावायरस (कोविड-19) ने चाइना के वुहान शहर से बाहर कदम बढ़ाया तो पूरी दुनिया ने तबाही का ऐसा मंजर देखा जो पहले कभी नहीं देखा गया था। अमेरिका, इटली जैसे विकसित देशों में कोविड-19 ने सरकारों और उनकी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। 130 करोड़ आबादी वाला हमारा भारत देश अब कोविड-19 की चपेट में घिरता नज़र आ रहा है। हम यहां पर पहले की बात नहीं कर रहे कि किसने क्या लापरवाही की, या कहां पर चूक हुई। इस वक्त की सबसे बड़ी चुनौती है कि गांव-गांव में अपना पैर पसार चुके कोरोनावायरस से कैसे राहत मिले? हमारे देश की स्वास्थ्य सेवाएं पहले से ही काफी जर्जर रही हैं, ऐसे में जब यह बीमारी भयावह रूप ले लेगी तो वह मंजर कल्पना करके ही मन सिहर उठता है। अभी गर्मी का मौसम अपने चरम पर है। कोविड19 को लेकर पहले के दावों में यह कहा गया था, कि जब तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड के करीब पहुंचेगा तो कोरोनावायरस खुद-ब-खुद खत्म हो जाएगा, लेकिन यह सारे दावे बेमानी साबित हुए हैं। इतनी गर्मी में एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण की गति काफी तेज़ है। खुदा न खास्ता यदि दो-तीन महीने और ...